स्कूलों की जांच करते कलस्टर हेड जागरूक पाठक
संवाद न्यूज एजेंसी।
बिलावर। गवर्नमेंट हायर सेकेंडरी स्कूल परनाला के प्रधान आचार्य और क्लस्टर हेड डॉ. मुश्ताक अहमद ने शुक्रवार को अलग-अलग स्कूलों का दौरा कर निरीक्षण किया। प्रधानाचार्य ने गवर्नमेंट मिडिल स्कूल धमलाड ,प्राइमरी स्कूल डब और हाई स्कूल चूनेरा का दौरा किया। क्लस्टर हेड के नेतृत्व में अलग-अलग स्कूलों में पहुंची विभाग की टीम ने स्कूलों के रिकॉर्ड और रजिस्टरों का निरीक्षण किया। क्लस्टर हेड ने कक्षाओं में जाकर विद्यार्थियों से बातचीत की और उनके शैक्षिक मूल्यांकन के बारे में जानकारियां हासिल की। अधिकारी ने बताया के दौरे का उद्देश्य शिक्षण स्टाफ को विद्यार्थियों को कौशल आधारित ,उपकरण आधारित, गतिविधि आधारित ज्ञान प्रदान करने के लिए प्रेरित करना था । क्लस्टर हेड ने अलग-अलग स्कूलों में तैनात शिक्षकों को निर्देश दिए कि वह विद्यार्थियों की शिक्षा स्तर को बढ़ाने के लिए कड़ी मेहनत करें और ईमानदारी से अपनी ड्यूटी निभाएं। क्लस्टर हेड ने स्टाफ के सदस्यों को प्रेरक भाषण देकर विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान करने को कहा। इस मौके पर प्रवक्ता रवि कुमार वैद ,प्रवक्ता विजय कुमार और जूनियर अस्सिटेंट लखविंदर मेहरा मौजूद रहे।