बिलावर। देवल गांव के शनिदेव मंदिर में जागरण करवाया जाएगा। रिकी गुप्ता, जसवंत सिंह, पवन शर्मा और सन्नी सिंह ने बताया कि 11 अप्रैल को आयोजित होने वाले जागरण में जम्मू कश्मीर प्रदेश के जाने-माने गायक भगवान का गुणगान करेंगे। आयोजकों ने कहा कि जागरण में राजू विजय पुरिया, दिनेश लाडी, दानिश रजवाल और कुमार सुमित भगवान का गुणगान करके भक्तों को निहाल करेंगे। आयोजकों ने लोगों से इस अवसर पर बढ़ चढ़कर हिस्सा लेने और पुण्य का भागीदार बनने का आह्वान किया है। संवाद