कठुआ। कठुआ पुलिस ने मोटरसाइकिल चोरी की वारदातों पर कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बताया कि इनकी निशानदेही पर कठुआ के अलग-अलग जगह से चोरी की दो बाइक बरामद की हैं। सिटी थाना प्रभारी आशीष शर्मा ने बताया कि बाइक चोरी के आरोप में दो लोगों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान द्वारिका प्रसाद निवासी धलौटी और केशव शर्मा निवासी हमीरपुर मढ़ीन के रूप में हुई है। संवाद