फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kathua News: निदेशक ने कृषि विभाग के अधिकारियों के साथ की बैठक

विज्ञापन
अपने बिलावर दौरे पर पहुंचे निदेश कृ​षि विभाग। स्रोत जागरूक पाठक - फोटो : संवाद
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बिलावर। शुक्रवार को कृषि विभाग के निदेशक अनिल गुप्ता ने विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक कर जरूरी दिशा निर्देश दिए। बैठक में जिला कृषि अधिकारी सब डिविजनल एग्रीकल्चर ऑफीसर बिलावर और विभाग के कई कर्मचारियों ने हिस्सा लिया। निदेशक ने सब डिविजनल एग्रीकल्चर ऑफिसर कठुआ, सब डिविजनल एग्रीकल्चर ऑफिसर दयालाचक और सब डिविजनल एग्रीकल्चर ऑफिसर बसोहली के साथ वीडियो कांफ्रेंस के माध्यम से बैठक की और महत्वपूर्ण निर्देश दिए। निदेशक ने बैठक में मौजूद अधिकारियों को सभी उर्वरक खुदरा बिक्री केंद्रों की निगरानी, स्टॉक की स्थिति और उचित संचालन के लिए अधिकारियों को निर्देश दिए। उन्होंने विकसित भारत के अगले चरण की तैयारीयों पर जोर दिया साथ ही जागरूकता शिवरों के माध्यम से किसानों को उर्वरकों के विवेकपूर्ण उपयोग और विभाग की विभिन्न योजनाओं के बारे में जागरूक करने को कहा। निदेशक ने बैठक में मौजूद सभी अधिकारियों को धरती माता बचाओ अभियान के प्रभावी कार्यान्वयन को सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें