फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kathua News: हीरानगर में नाका चेकिंग के दौरान हेरोइन बरामद, आरोपी गिरफ्तार

Sat, 04 Apr 2026 01:35 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
विज्ञापन
विज्ञापन
कठुआ। जिला पुलिस ने हीरानगर क्षेत्र के गूड़ा बेलदारियां लिंक रोड पर नाका चेकिंग के दौरान 6.18 ग्राम हेरोइन बरामद की है। इस दौरान आरोपी को गिरफ्तार कर उसके इस्तेमाल की गई स्कूटी को मौके पर जब्त कर लिया गया। पुलिस के अनुसार वीरवार को हीरानगर थाना प्रभारी इंस्पेक्टर अमित सांगड़ा की अगुवाई में पुलिस टीम ने नाका लगाया था। चेकिंग के दौरान एक संदिग्ध व्यक्ति पुरुषोत्तम कुमार उर्फ सोनू निवासी ढल्ली तहसील हीरानगर से तलाशी के दौरान 6.18 ग्राम हेरोइन बरामद हुई। मौके पर ही स्कूटी को जब्त कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। इस संबंध में एनडीपीएस एक्ट के तहत एफआईआर दर्ज की है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें