बिलावर। जम्मू कश्मीर पुलिस ने पिछले 6 दिन से लापता महिला को तलाश कर उसे परिजन के हवाले कर दिया। 28 मार्च को उधमपुर जिले के खनेड निवासी गुल मोहम्मद ने बिलावर पुलिस थाने में रिपोर्ट दर्ज करवाई थी कि उसकी बहू मुमताज बेगम (27) घर से लापता है। पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर महिला की तलाश के लिए टीमों का गठन किया। पुलिस टीमों ने तकनीकी सहायता और सीसीटीवी कैमरों से लापता महिला को कठुआ से ढूंढ कर परिजन को सौंप दिया। संवाद