फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kathua News: वेतन कटौती पर भड़के स्वास्थ्य कर्मी, 72 घंटे की हड़ताल शुरू

Thu, 02 Apr 2026 01:39 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बिलावर। ढाई दिन की वेतन कटौती के विरोध में स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारियों ने बिलावर में 72 घंटे की हड़ताल शुरू कर दी है। इस दौरान कर्मचारियों ने उप जिला अस्पताल में प्रदर्शन कर प्रशासन से आदेश वापस लेने की मांग की।
मेडिकल इंप्लाइज फेडरेशन के बैनर तले बुधवार को स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारियों ने 72 घंटे की हड़ताल शुरू की। फेडरेशन के प्रधान करतार सिंह के नेतृत्व में उपजिला अस्पताल परिसर में कर्मचारियों ने प्रदर्शन किया। कर्मचारियों ने बताया कि जनवरी 2026 में वित्त विभाग के निदेशक की ओर से आदेश के तहत लैब टेक्नीशियन, सफाई कर्मचारी, सेनेटरी इंस्पेक्टर और एंबुलेंस स्टाफ के ढाई दिन के वेतन में कटौती की गई है। इस फैसले से कर्मचारियों में नाराजगी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सुबह 10:00 से शाम 4:00 बजे तक हड़ताल पर रहे कर्मचारियों का कहना है कि वे दिन-रात सेवाएं देते हैं और रोस्टर के अनुसार अपनी ड्यूटी निभाते हैं। इसके बावजूद वेतन में कटौती करना गलत है। उन्होंने प्रशासन से इस आदेश को वापस लेने की मांग की है।
प्
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें