फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kathua News: धार डूगनु में भगवान राम के राज्य अभिषेक के साथ रामलीला का समापन

Thu, 02 Apr 2026 02:14 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बिलावर। धार डूगनु गांव में आयोजित रामलीला का समापन भगवान राम के राज्य अभिषेक के साथ हुआ। मंगलवार को रामलीला मंचन में विभीषण का लंका राज्य अभिषेक, हनुमान का अयोध्या पहुंचकर भरत को श्री राम के आगमन की सूचना देना, राम का राजतिलक, रामराज्य अभिषेक के बाद बजरंगबली और समस्त अयोध्या वासियों के साथ जश्न मनाने तक की लीला का मंचन हुआ।
विज्ञापन

श्री गणेश वंदना, राम वंदना और हनुमान चालीसा के बाद रामलीला के प्रथम दृश्य में राम ने विभीषण के साथ लक्ष्मण, हनुमान और अंगद को लंका नगरी भेजकर लंका का राजा नियुक्त किया। इसके बाद राम अयोध्या की ओर रवाना हुए। बजरंगबली हनुमान ने भरत को भगवान राम के आगमन की सूचना दी। महर्षि वशिष्ठ ने श्री राम का राज्य अभिषेक किया। इसके बाद प्रभु श्री राम की आरती और मिष्ठान वितरण कर लीला को विराम दिया गया। उधर टिल्ला देवल गांव में जारी रामलीला का श्री राम के राज्याभिषेक के बाद समापन किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें