फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kathua News: एसडीएम ने किया भारत गैस एजेंसी चड़वाल का औचक निरीक्षण

Sun, 29 Mar 2026 02:17 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

हीरानगर। क्षेत्र में रसोई गैस की कमी को लेकर फैल रही अफवाहों और लोगों में बढ़ती चिंता के बीच प्रशासन ने स्थिति का जायजा लिया। हाल के दिनों में जम्मू-कश्मीर के विभिन्न क्षेत्रों की तरह हीरानगर और चड़वाल क्षेत्र में भी गैस सिलेंडरों की कमी की चर्चाएं तेज हो गई थीं जिसके चलते लोग बड़ी संख्या में गैस एजेंसियों का रुख कर रहे थे।
इसके मद्देनजर एसडीएम हीरानगर फुलैल सिंह ने चड़वाल स्थित भारत गैस एजेंसी का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उनके साथ तहसीलदार डिंगा अंब अमित उपाध्याय तथा टीएसओ हीरानगर मौजूद रहे।
विज्ञापन

निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने गैस एजेंसी में उपलब्ध सिलेंडरों के स्टॉक की जांच की और वितरण व्यवस्था का भी जायजा लिया। अधिकारियों ने यह सुनिश्चित करने का प्रयास किया कि आम लोगों को समय पर गैस उपलब्ध हो रही है और कहीं भी कृत्रिम कमी जैसी स्थिति न बने।
विज्ञापन

प्रशासन की ओर से बताया गया कि फिलहाल गैस सिलेंडरों की पर्याप्त उपलब्धता है और किसी प्रकार की कमी नहीं है। अधिकारियों ने लोगों से अपील की है कि वे किसी भी तरह की अफवाहों पर ध्यान न दें और घबराने की आवश्यकता नहीं है। एसडीएम ने कहा कि प्रशासन पूरी स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं और जरूरत पड़ने पर आगे भी इस प्रकार के निरीक्षण किए जाएंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें