फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kathua News: ऑफलाइन मोड से दाखिले लेकर फीस वसूल रहे स्कूल

Sun, 29 Mar 2026 02:03 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कठुआ। शैक्षणिक सत्र पूरा होने के साथ ही अगले सप्ताह से जिले के कई स्कूलों में नए सत्र की शुरुआत हो जाएगी। परिणाम घोषित करने की प्रक्रिया पूरी होने के साथ ही अभिभावक दाखिला करवा रहे हैं। इस बीच निजी स्कूलों की मनमानी भी सामने आ रही है। कई स्कूल ऑनलाइन मोड से स्कूल फीस की जगह ऑफलाइन मोड से दाखिले लेकर अभिभावकाें से फीस वसूल रहे हैं। मुख्य शिक्षा अधिकारी ने शिकायत मिलने के बाद स्कूल से स्पष्टीकरण मांगा है।
शहर के ऐसे ही एक नामी स्कूल का मामला सामने आया है। इसमें एक अभिभावक की ओर से इसकी लिखित शिकायत मुख्य शिक्षा अधिकारी कठुआ को दर्ज करवाई गई है। अभिभावक के अनुसार वो बच्चे को अगली कक्षा के लिए दाखिला दिलाने पहुंचा था। स्कूल प्रबंधन ने फीस ऑनलाइन मोड से लेने की व्यवस्था ही नहीं रखी थी। स्कूल प्रांगण में बैठे बैंक प्रतिनिधियों ने कहा कि स्कूल प्रबंधन कैश में ही फीस ले रहा है जबकि स्कूल प्रबंधन ने इसे बैंक का मामला बताया। इसके बाद अभिभावक ने बैंक प्रबंधक से पता किया तो मामला स्कूल की ओर से कैश फीस ही लेने का निकला।
विज्ञापन
विज्ञापन

अभिभावक ने बताया कि उसने इसकी शिकायत मुख्य शिक्षा अधिकारी को की है। उन्होंने बताया कि अन्य अभिभावकों से भी ऐसा ही किया जा रहा है। मुख्य शिक्षा अधिकारी केवल कृष्ण ने बताया कि शिकायत मिलने के बाद स्कूल से स्पष्टीकरण मांगा गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें