फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kathua News: आरसीबी ने सुकराला रॉयल्स और शाहराज लायंस ने डीजे डेल्टा को हराया

Sun, 29 Mar 2026 02:12 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
विज्ञापन
वॉलीबाल प्र​तियोगिता के प्रतिभागियों को प्रोत्साहित करते हुए एसडीएम हीरानगर संवाद - फोटो : Archive
विज्ञापन
भड्डू गांव में जारी मॉटियर्स प्रीमियर लीग क्रिकेट प्रतियोगिता मेंं शनिवार को खेले गए दो सेमीफाइनल मैच
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बिलावर। भड्डू गांव में जारी मॉटियर्स प्रीमियर लीग क्रिकेट प्रतियोगिता मेंं शनिवार को दो सेमीफाइनल मैच खेले गए। पहले मैच मेंं आरसीबी की टीम ने सुकराला रॉयल्स को हराया और दूसरे मैच मेंं शाहराज लायंस ने डीजे डेल्टा को हराकर फाइनल मेंं प्रवेश कर लिया।
विज्ञापन

पहले सेमीफाइनल मैच में सुकराला रॉयल्स ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी करने का फैसला लिया और 20 ओवर के मैच मेंं सुकराला रॉयल्स 84 रन बनाकर ऑलआउट हो गई। लक्ष्य का पीछा करने उतरी आरसीबी ने निर्धारित लक्ष्य को 15वें ओवर मेंं चार विकेट गंवाकर पूरा कर लिया और छह विकेट से मैच जीतकर प्रतियोगिता के फाइनल मेंं जगह बना ली। आरसीबी के खिलाड़ी शेखर ने पांच विकेट लिए जिसके लिए उन्हें मैन ऑफ द मैच चुना गया। दूसरे सेमीफाइनल मैच में शाहराज लायंस की टीम ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया और निर्धारित 20 ओवर मेंं 180 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी डीजे डेल्टा की टीम 18वें ओवर मेंं 124 रन बनाकर ऑलआउट हो गई और शहराज लायंस की टीम ने 56 रन से मैच जीतकर फाइनल मेंं प्रवेश कर लिया। शहराज लायंस के खिलाड़ी राघव ठाकुर ने 30 रन बनाए और चार विकेट लिए मैच मेंं सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने के लिए उन्हें मैन ऑफ द मैच से सम्मानित किया गया। रविवार को फाइनल मैच आरसीबी और शहराज लायंस के बीच खेला जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें