फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kathua News: मच्छरजनित रोगों से बचाव के लिए मलेरिया विंग का अभियान शुरू

Sat, 28 Mar 2026 02:28 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
विज्ञापन
विज्ञापन
स्वास्थ्य कर्मियों ने शहर के वार्ड 21 में लोगों को किया जागरूक
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
कठुआ। मच्छरजनित रोगों से बचाव के प्रति आम लोगों को जागरूक करने के लिए स्वास्थ्य विभाग के मलेरिया विंग ने अभियान शुरू कर दिया है। मुख्य चिकित्सा अधिकारी के मार्गदर्शन में शुरू होने वाले इस अभियान के दौरान स्वास्थ्य कर्मियों ने शहर के वार्ड 21 में जाकर लोगों को जागरूक किया।
शुक्रवार को अभियान की शुरुआत से पूर्व जिला मलेरिया अधिकारी के कार्यालय में बैठक का आयोजन किया गया। इसमें फ्लाइंग स्क्वायड टीम के सदस्यों को अभियान के दौरान चलाई जाने वाली गतिविधियों के बारे में जानकारी दी। इसके साथ-साथ लोगों को आभा कार्ड का पंजीकरण करने और सरकार की वय वंदना योजना की जानकारी देने के निर्देश दिए गए।
विज्ञापन

जिला मलेरिया अधिकारी सोहन लाल ने बताया कि पिछले कुछ सालों के दौरान जिले में मच्छरजनित रोगों के मामलों में हुई अप्रत्याशित बढ़ोतरी देखी गई है। इसमें सबसे ज्यादा मामले डेंगू के रहे। इसको देखते हुए स्वास्थ्य विभाग अतिरिक्त सावधानी बरत रहा है। गत वर्ष जिले में 900 से ज्यादा मरीज सामने आए थे। गनीमत रही कि इन मामलों में किसी भी मरीज की मौत नहीं हुई है। इस बार ऐसी स्थिति न आए इसके लिए प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन

इसके लिए कठुआ शहर के लिए पांच सदस्यों की फ्लाइंग स्क्वायड टीम बनाई गई है जो नियमित रूप से शहर के सभी 21 वार्ड में लोगों को जागरूक करेगी। इसके अतिरिक्त जिला के सभी मेडिकल ब्लॉकों में जागरूकता के कार्यक्रम चलाने के लिए नौ अतिरिक्त टीमों को तैयार किया गया है। इसमें कुल 44 स्वास्थ्य कर्मी लोगों को बचाव की जानकारी देंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें