बिलावर। विधायक सतीश शर्मा ने बुधवार को मढून क्षेत्र का दौरा किया। इस दौरान लोगों ने क्षेत्र की सड़क, बिजली पानी सहित शिक्षा क्षेत्र से जुड़ी बुनियादी सुविधाओं को उनके समक्ष रखा। ग्रामीणों ने मुख्य रूप से सड़कों के जाल को बेहतर करने और विकास को दूरदराज क्षेत्रों में भी गति देने की मांग की। विधायक ने लोगों को आश्वस्त किया कि चरणवार क्षेत्र की समस्याओं का समाधान करने के लिए प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि बिलावर विधानसभा क्षेत्र लंबे अर्से से बुनियादी सुविधाओं से महरूम रहा है। पूर्व की सरकारों ने क्षेत्र में विकास के नाम पर लोगों की जरूरतों को भी पूरा नहीं किया। संवाद