फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kathua News: भाजपा ने लोगेट मोड़ कार्यालय में की बैठक

Thu, 26 Mar 2026 01:33 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
विज्ञापन
विज्ञापन
कठुआ। लोगेट मोड़ स्थित भाजपा कार्यालय में कार्यकर्ताओं की एक बैठक आयोजित की गई। कठुआ विधानसभा क्षेत्र के विधायक डॉ. भारत भूषण की ओर से आयोजित बैठक की अध्यक्षता भाजपा जिला अध्यक्ष उपदेश अन्दोत्रा ने की। इस अवसर पर प्रदेश महामंत्री गोपाल महाजन, महामंत्री बलदेव बिलोरिया, सह प्रभारी संजय बरु तथा कार्यशाला प्रभारी प्रेम नाथ डोगरा ने संगठन को और अधिक मजबूत बनाने के लिए मार्गदर्शन दिया और आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा पर विस्तार से चर्चा की। उन्होंने बैठक में उपस्थिति कार्यकर्ताओं को संगठनात्मक गतिविधियों में सक्रिय भागीदारी के लिए प्रेरित किया। आने वाले समय में जनसंपर्क अभियानों बूथ स्तर पर मजबूती और पार्टी की नीतियों पर विचार-विमर्श हुआ। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें