बिलावर। नगर कमेटी के वार्ड 10 मोहल्ला कश्यप के लोगों को पेयजल की किल्लत से राहत मिलेगी। बुधवार को वार्ड 10 में नए हैंडपंप लगाने का काम शुरू हो गया। हैंडपंप लगने से मोहल्ला कश्यप के 100 से अधिक घरों को लाभ मिलेगा। हैंडपंप लगने से 300 से अधिक आबादी लाभान्वित होगी। लोगों ने कहा कि मोहल्ला कश्यप के लोगों को पिछले कई वर्षों से पेयजल की किल्लत से परेशान होना पड़ता था। स्थानीय लोगों ने उनके मोहल्ले में नया हैंडपंप स्थापित करने के विधायक सतीश शर्मा का आभार जताया। इस अवसर पर रमेश चंद्र खजूरिया, पूर्व पार्षद बद्रीनाथ, अभिमन्यु वर्मा आदि मौजूद रहे। संवाद