कठुआ। पुलिस ने बिना वैध अनुमति के खनन सामग्री परिवहन करने में संलिप्त सात वाहनों को जब्त किया है। जब्त वाहनों में दो डंपर और पांच ट्रैक्टर-ट्रॉली शामिल हैं। पुलिस ने इन वाहनों पर कठुआ और बिलावर थाना क्षेत्र के अंतर्गत कार्रवाई की गई है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि बीते सोमवार को कठुआ थाना की नगरी चौकी क्षेत्र में प्रभारी रविंद्र ठाकुर की टीम ने दो डंपर पंजीकरण जेके08पी -4431 और जेके08आर-9950 को बिना किसी वैध दस्तावेज न होने के चलते जब्त किया है। वहीं, पांच टैक्टर-ट्राली बिलावर के रामकोट चौकी प्रभारी राहुल पराशर की टीम ने नियमित गश्त के दौरान जब्त किया है। पुलिस ने सभी वाहनों को कानूनी कार्रवाई के लिए जिला खनन विभाग को सौंप दिए गए हैं।