कठुआ। अवैध खनन पर नकेल कसते हुए जिला पुलिस ने कार्रवाई करते हुए कुल छह वाहन (05 डंपर व 01 ट्रैक्टर ट्रॉली) जब्त किए। ये वाहन थाना हीरानगर और थाना लखनपुर क्षेत्र में निर्माण सामग्री की अवैध ढुलाई में संलिप्त पाए गए। पहली कार्रवाई में थाना हीरानगर पुलिस टीम ने इंस्पेक्टर अमित सांगड़ा के नेतृत्व में गश्त के दौरान दो डंपर और एक ट्रैक्टर ट्रॉली जब्त किए। दूसरी कार्रवाई लखनपुर पुलिस की टीम ने इंस्पेक्टर नीरज चौधरी के नेतृत्व में गश्त के दौरान तीन डंपर जब्त किए। जब्त किए वाहनों को कार्रवाई के लिए खनन विभाग को सौंप दिया है। संवाद