64.75 लाख जुर्माना वसूला
संवाद न्यूज एजेंसी
कठुआ। जिले में खनन विभाग ने अवैध खनन और खनिजों के परिवहन के खिलाफ अभियान तेज कर दिया है। पिछले चार महीनों ( नवंबर 2025 से फरवरी 2026 तक) में विभाग ने 340 वाहनों को जब्त करते हुए दंडित किया और उल्लंघनकर्ताओं से 64.75 लाख से अधिक का जुर्माना वसूला गया।
जिला खनिज अधिकारी (डीएमओ) कठुआ, वीरेंद्र सिंह ने बताया कि उपमुख्यमंत्री सुरिंदर चौधरी, उपायुक्त कठुआ राजेश शर्मा और निदेशक भू-खनन विभाग एस.पी. रकवाल के निर्देशों के तहत यह अभियान चलाया जा रहा है। विभागीय टीम दिन-रात छापेमारी, नाकों पर नियमित जांच और हॉटस्पॉट क्षेत्रों में निगरानी के जरिए अवैध खनन पर अंकुश लगाने के लिए काम कर रही है। विभाग का कहना है कि शिकायत मिलते ही तुरंत कार्रवाई की जाती है और दोषियों के खिलाफ कड़ी दंडात्मक कदम उठाए जाते हैं। डीएमओ कठुआ ने स्पष्ट किया कि अवैध खनन किसी भी परिस्थिति में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और यह अभियान लगातार जारी रहेगा।
........