फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kathua News: रिक्त पड़े पदों को भरने की मांग की

Sun, 22 Mar 2026 01:57 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
विज्ञापन
विज्ञापन
रामकोट। प्राथमिक उपचार केंद्र रामकोट में पिछले कई वर्षों से चिकित्सकों के पद रिक्त पड़े हैं। इस कारण अस्पताल में पहुंच रहे स्थानीय और दूरदराज के इलाकों के लोग इलाज के अभाव में परेशानियों का सामना कर रहे हैं।
विज्ञापन

मौजूदा समय में अस्पताल में 3 एमबीबीएस डॉक्टर, एक फीमेल हेल्थ फिजिकल वर्कर, एक लैब टेक्नीशियन, एक जूनियर हेल्थ इंस्पेक्टर, एक फार्मासिस्ट और एक हेल्थ एजुकेटर के पद खाली पड़े हैं। इसके साथ अस्पताल में कोई भी सफाई वाला नहीं है। स्थानीय नीरज कुमार, संतोष कुमारी, मोहिनी देवी, मोहन लाल आदि ने बताया कि अस्पताल में आ रहे मरीजों को सुविधा नहीं मिलने के कारण 40 किलोमीटर दूर उप जिला अस्पताल बिलावर या 60 किलोमीटर दूर जिला अस्पताल कठुआ में अपने इलाज के लिए जाना पड़ रहा है। लोगों ने विभाग से रिक्त पड़े पदों को भरने की मांग की है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें