बिलावर। इलाके में लगातार हो रही भारी बारिश के कारण रामलीला का मंचन प्रभावित हुआ है जिससे कई जगह पर कार्यक्रम स्थगित करने पड़े। बारिश के कारण रामलीला मैदान गीला होने और पानी भरने से आयोजकों ने रामलीला को स्थगित कर दिया। रामलीला कोटी के प्रधान भूषण कुमार और रामलीला क्लब धार डूगनु के प्रधान शमशेर चंद ने बताया कि भारी बारिश ने रामलीला मंचन में बाधा डाली जिससे पहले दिन रामलीला का मंचन नहीं हो सका। उन्होंने कहा कि नवरात्र के पहले दिन कमेटियों ने भगवान के स्वरूप की आरती कर मंचन को विश्राम दिया। उन्होंने कहा कि शुक्रवार को अगर मौसम साफ रहा तो विधिवत तरीके से रामलीला का मंचन किया जाएगा। संवाद