फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kathua News: सीएमओ और स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों अनुपस्थिति पर भड़के विधायक

Tue, 17 Mar 2026 03:03 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
विज्ञापन
विज्ञापन
आयुष्मान आरोग्य केंद्र उद्घाटन समारोह का मामला
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
कठुआ। जसरोटा विधानसभा क्षेत्र की चंदवां पंचायत के ठाकुरपुरा गांव में आयुष्मान आरोग्य केंद्र के उद्घाटन समारोह में स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों की गैर मौजूदगी पर विधायक भड़क गए। उन्होंने कड़ा रोष जताते हुए सीएमओ पर गंभीर आरोप लगाए। साथ ही उनकी शिकायत मुख्यमंत्री से करने की बात कही।

विधायक ने इसे प्रोटोकॉल के खिलाफ बताते हुए कड़ी प्रतिक्रिया दी। विधायक ने जिला के मुख्य चिकित्सा अधिकारी पर आरोप लगाया कि वे पिछले तीन वर्षों से एक ही पद पर रहते हुए अफसरशाही का रवैया अपनाए हुए हैं। उन्होंने मुख्य चिकित्सा अधिकारी पर भ्रष्टाचार में लिप्त होने का आरोप लगाते हुए चेतावनी दी कि यदि अधिकारियों का व्यवहार और कार्यशैली नहीं सुधरी तो उन्हें इसका खामियाजा भुगतना पड़ेगा।
विज्ञापन

जसरोटिया ने कहा कि जब सरकार और जनप्रतिनिधि जनता की सुविधा के लिए योजनाएं लेकर आते हैं तो विभागीय अधिकारियों का दायित्व है कि वे सहयोग करें। उन्होंने स्पष्ट किया कि इस तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। विधायक ने यह भी कहा कि मुख्य चिकित्सा अधिकारी के इस रवैये की जानकारी मुख्यमंत्री और स्वास्थ्य मंत्री को दी जाएगी।
विज्ञापन

विधायक ने आज जिस इमारत का उद्घाटन किया है वह अभी तक विभाग को सौंपी ही नहीं गई है जबकि उद्घाटन समारोह में शामिल होने की जहां तक बात है तो इस कार्यक्रम की जानकारी भी उन्हें सुबह ही दी गई। विभाग के पूर्व नियोजित कार्य में व्यस्त होने कारण वहां उपस्थित हो पाना संभव नही हो पाया है। जहां विधायक द्वारा प्रतिक्रिया देने की बात है वह माननीय है अगर उन्होंने कुछ कहा है तो उसका उन्हें कोई मलाल नही है।

- डॉ. विजय कुमार रैणा, मुख्य चिकित्सा अधिकारी कठुआ
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें