छत्रगलां टॉप के पास से सरथल के बीच मार्ग से बर्फ चौबीस घंटे के भीतर ही पिघल गईसंवाद
वीरवार को हुए हल्के हिमपात के कारण बंद हो गया था बनी-भद्रवाह राष्ट्रीय राजमार्ग
कठुआ। वीरवार को हुए हल्के हिमपात के कारण बंद पड़ा बनी–भद्रवाह राष्ट्रीय मार्ग चौबीस घंटे के भीतर ही बहाल कर दिया गया है। तेज धूप के चलते जहां ज्यादातर बर्फ सड़क से पिघल गई वहीं जिस जगह पस्सियां या मिट्टी इकट्ठा हो गई थी वहां बीआरओ की टीम ने शुक्रवार सुबह ही यातायात बहाल करने के लिए काम शुरू कर दिया। बीआरओ के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि सड़क को बहाल कर दिया गया है। उन्होंने बताया कि आने वाले दिनों में शेष कार्यों में भी तेजी लाई जाएगी।