बिलावर। किशनपुर गांव में शुक्रवार को चार दिनों बाद पेयजल सप्लाई बहाल होने से लोगों को राहत मिली। दरअसल सोमवार को पंपिंग स्टेशन पर लगाई गई बिजली लाइनों में फाॅल्ट आने से डगवेल पर पंपिंग नहीं होने से किशनपुर गांव में पेयजल सप्लाई नहीं हो पाई थी। इस कारण गांव की 5000 आबादी को एक किलोमीटर दूर प्राकृतिक जल स्रोतों से पानी लाना पड़ रहा था। शुक्रवार को विभाग ने बिजली लाइन में आए फाल्ट को ठीक कर दिया। बिजली सप्लाई बहाल होने के बाद शाम 4:00 बजे गांव में पेयजल सप्लाई बहाल कर दी गई जिसके बाद लोगों ने राहत की सांस ली। संवाद