फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kathua News: नशीले पदार्थ के साथ व्यक्ति गिरफ्तार

Sat, 14 Mar 2026 01:08 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
विज्ञापन
विज्ञापन
कठुआ। हटली चौकी पुलिस ने 6.35 ग्राम हेरोइन के साथ व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। इस दौरान आरोपी से मोटरसाइकिल भी जब्त की गई। पुलिस ने बताया कि 12 मार्च को पुलिस टीम ने श्मशानघाट भरमौरा में गश्त कर एक संदिग्ध मोटरसाइकिल को रोका। पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम अक्षय कुमार निवासी चनग्रां तहसील और जिला कठुआ बताया। तलाशी के दौरान उससे 6.35 ग्राम हेरोइन बरामद हुई। मौके पर ही आरोपी को गिरफ्तार कर मोटरसाइकिल जब्त कर ली है। पुलिस ने कठुआ थाना में एनडीपीएस एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें