फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kathua News: दुर्गा माता मंदिर काह नगरोटा गुजरु में शिव पुराण कथा शुरू

Sat, 07 Mar 2026 12:17 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
विज्ञापन
विज्ञापन
रामकोट। दुर्गा माता मंदिर काह नगरोटा गुजरु में शुक्रवार शिव पुराण कथा का शुभारंभ भव्य शोभायात्रा एवं कलश यात्रा के साथ शुरू हुआ। यह शोभा यात्रा दुर्गा माता मंदिर परिसर और से शुरू होकर धार सड़क से होते हुए शिव कथा के पंडाल तक समाप्त हुई। इस दौरान बड़ी संख्या में महिलाओं और पुरुष श्रद्धालुओं ने भाग लिया और मनमोहक झांकियों को प्रदर्शित किया। शिव पार्वती की वेशभूषा में कलाकारों ने मनमोहक नृत्य प्रस्तुत किया। शिव कथा पुराण में पहले दिन कथावाचक आचार्य विजय कृष्ण पाराशर जी महाराज ने कहा कि शिव पुराण 18 पुराणों में से एक है। इसमें भगवान शिव की लीला और कथाओं का वर्णन मिलता है। इस पुराण में शिव की महिमा को कथाओं के रूप में बताया गया है। ऐसे में यदि आप शिव पुराण का पाठ करते हैं तो इससे आपको अनगिनत लाभ मिल सकते हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें