फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kathua News: पुलिस हिरासत में युवक की मौत, डेढ़ घंटे तक प्रदर्शन

Sat, 07 Mar 2026 12:13 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
विज्ञापन
धार सड़क जाम कर प्रदर्शन करते मृतक के परिजन संवाद
विज्ञापन
उधमपुर जिले के मजालता पुलिस थाने में हिरासत के दौरान युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत का मामला
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
रामकोट। उधमपुर जिले के मजालता पुलिस थाने में हिरासत के दौरान एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत के बाद शुक्रवार को स्थिति तनावपूर्ण हो गई। मृतक रोहित मेहरा के आक्रोशित परिजन और स्थानीय निवासियों ने रामकोट में मुख्य धार सड़क को जाम कर एक घंटे तक प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने पुलिस प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करते हुए मामले की उच्च स्तरीय जांच और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।
मृतक रोहित मेहरा के पिता बलवीर सिंह और अन्य परिजन ने आरोप लगाया कि रोहित की मौत प्राकृतिक नहीं है बल्कि पुलिस हिरासत में दी गई यातनाओं के कारण हुई है। परिजन का कहना था कि हालांकि मजालता पुलिस ने रोहित को नशा तस्करी के आरोप में हिरासत में लिया था लेकिन हिरासत के दौरान उसकी सुरक्षा की जिम्मेदारी पुलिस की थी। उन्होंने इस घटना को पुलिस की कार्यप्रणाली पर बड़ा सवालिया निशान बताते हुए निष्पक्ष न्याय की मांग दोहराई।
विज्ञापन
विज्ञापन

धार मुख्य सड़क पर प्रदर्शन और जाम के कारण मार्ग के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। डेढ़ घंटे तक चले इस जाम में यात्री बसों सहित सैकड़ों निजी वाहन फंसे रहे जिससे आम जनता को भारी असुविधा का सामना करना पड़ा। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए स्थानीय प्रशासन और पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे। तनाव को देखते हुए तहसीलदार रामकोट जितेंद्र सिंह और पुलिस चौकी प्रभारी रामकोट ने प्रदर्शनकारियों से वार्ता की। अधिकारियों ने आक्रोशित परिजनों को आश्वस्त किया कि मामले की गहनता से जांच की जाएगी और इसमें किसी भी स्तर पर कोताही नहीं बरती जाएगी। तहसीलदार ने स्पष्ट किया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के सही कारणों का खुलासा हो सकेगा और उसके आधार पर कार्रवाई की जाएगी। प्रशासनिक आश्वासन और निष्पक्ष जांच के भरोसे के बाद, दोपहर डेढ़ बजे परिजनों ने प्रदर्शन समाप्त किया और धार सड़क पर यातायात फिर सुचारु हो सका।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें