संवाद न्यूज़ एजेंसी
बिलावर। भड्डू प्रीमियर लीग क्रिकेट प्रतियोगिता का फाइनल मैच 8 मार्च रविवार को खेला जाएगा। आयोजक अंशुल शर्मा, नितिन मस्की, धीरज मेहरा, सौरभ मेहरा, वरुण खजूरिया और नमन खजूरिया ने बताया कि प्रतियोगिता का फाइनल मैच दमन इलेवन विजयपुर और सिक्स हिट भड्डू की टीमों के बीच खेला जाएगा। उन्होंने कहा कि फाइनल मैच में बिलावर विधानसभा क्षेत्र के विधायक सतीश शर्मा मुख्य अतिथि के तौर पर मौजूद रहेंगे। आयोजकों ने कहा कि प्रतियोगिता के फाइनल मैच में विजेता रहने वाली टीम को 1,00,000 की नकद राशि इनाम के तौर पर दी जाएगी। उपविजेता रहने वाली टीम को 60,000 का नकद पुरस्कार दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि प्रतियोगिता में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले बल्लेबाज, गेंदबाज और फील्डर को इनाम देकर सम्मानित किया जाएगा।