फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kathua News: महिला अधिकारों और सुरक्षा कानूनों को लेकर जागरूकता कार्यक्रम करवाया

Wed, 04 Mar 2026 12:37 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बिलावर। महिला सप्ताह जश्न के दूसरे दिन बिलावर में महिलाओं के लिए जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। लोक निर्माण विभाग के सभागार में आयोजित किए गए जागरूकता कार्यक्रम की अध्यक्षता एडीसी बिलावर विनय खोसला ने की। कार्यक्रम में मौजूद महिलाओं को एडीसी ने कहा कि जागरूक और मजबूत महिलाएं एक प्रगति शील और बराबरी वाला समाज बनाने में अहम भूमिका निभाती हैं। उन्होंने महिलाओं से अपने अधिकारों के बारे में जागरूक रहने और अपनी सुरक्षा और भलाई के लिए कानूनी सुरक्षा उपायों का सही तरीके से इस्तेमाल करने की अपील की। इस मौके पर मौजूद अलग-अलग वकीलों ने महिलाओं की सुरक्षा और अधिकारों से जुड़े कानूनों और नियमों के बारे में महिलाओं को जागरूक किया। कार्यक्रम में मौजूद सीडीपीओ शेफाली भगत ने महिलाओं को महिला सशक्तीकरण और विभाग की ओर से चलाई जा रही अलग-अलग योजनाओं के बारे में जानकारी दी। कार्यक्रम में उप मंडल बिलावर के अलग-अलग इलाकों की महिलाएं मौजूद रहीं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें