देवल गांव में श्रीमद् भागवत कथा का छठा दिन जारी
संवाद न्यूज एजेंसी
बिलावर। देवल गांव में जारी श्रीमद् भागवत कथा के छठे दिन कथावाचक पीयूष महाराज ने श्रीकृष्ण रुक्मिणी के विवाह की कथा का वर्णन किया। कथा सुनकर पंडाल में मौजूद श्रद्धालु भावविभोर हो उठे। कथा के दौरान पूरा पंडाल श्रीकृष्ण के जयकारे से गुंजायमान हो उठा। कथावाचक ने कहा कि भगवान पर अटूट विश्वास होना चाहिए यदि अटूट विश्वास है तो भगवान हर स्थिति में भक्तों की रक्षा करते हैं। कथा के दौरान संगीतमय भजनों से माहौल भक्तिमय बना रहा। मुझे शाम का सहारा भजन सुन सभी झूमने लगे। आरती में भारी भीड़ उमड़ी। आयोजकों ने बताया कि श्रीमद् भागवत कथा का समापन बुधवार को होगा और कथा के समापन पर विशाल भंडारा आयोजित किया जाएगा। इस अवसर पर आयोजकों ने लोगों से पुण्य का भागीदार बनने का आह्वान किया।