फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kathua News: पलाही इलेवन ने जीत के साथ फाइनल में बनाई जगह

Wed, 04 Mar 2026 12:41 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
विज्ञापन
बसोहली में आयोजित क्रिकेट प्रतियोगिता के दौरान मैन ऑफ द मैच को सम्मानित करते  हुए पुलिस अ​धिकार
विज्ञापन
सिविक एक्शन प्रोग्राम के तहत क्रिकेट टूर्नामेंट में फाइनल मुकाबला आज
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
कठुआ। सिविक एक्शन प्रोग्राम के तहत बसोहली के हायर सेकेंडरी स्कूल में क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन जारी है। जारी प्रतियोगिता के तीसरे दिन टूर्नामेंट का दूसरा सेमीफाइनल मुकाबला खेला गया। इसमें पलाही इलेवन ने जीत अपने नाम कर फाइनल में जगह बना ली है।
मंगलवार को खेले गए इस मुकाबले में हट्ट इलेवन और पलाही इलेवन की टीमें आमने-सामने हुईं। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए पलाही इलेवन ने 115 रन बनाए जिसमें टीम के प्रमुख बल्लेबाज रोनित ने मात्र 33 गेंदों पर शानदार 70 रन की पारी खेली। जवाब में हट्ट की टीम ने 5 विकेट खोकर 94 रन बनाए और उसे हार का सामना करना पड़ा। इस मुकाबले में रोनित को उनकी शानदार बल्लेबाजी के लिए मैन ऑफ द मैच से नवाजा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

टूर्नामेंट का संचालन संयोजक देवेंद्र सिंह ने बताया कि आज होने वाले दूसरे सेमीफाइनल मुकाबले के साथ फाइनल की दो विजेता टीमें सामने आ गई हैं। अब बुधवार को विश्वस्थली इलेवन और पलाही इलेवन के बीच टूर्नामेंट का फाइनल खेला जाएगा। चार दिन की प्रतियोगिता के दौरान इन दोनों की टीमों ने बेहतरीन प्रदर्शन किया है। ऐसे में उम्मीद है कि फाइनल की भिड़ंत रोचक होगी। मैच के दौरान स्कोरिंग की जिम्मेदारी दीपक चांग और बलवान सिंह ने निभाई जबकि सुशांत मिश्रा, रोहित शर्मा, गुलजिंदर सिंह और भूषण ने अंपायर की भूमिका अदा कर मुकाबले को निष्पक्ष बनाए रखने में अहम योगदान दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें