बिलावर। भड्डू गांव में मॉर्टियर्स प्रीमियर लीग क्रिकेट प्रतियोगिता जारी है। सोमवार को खेले गए मैच में वनखंडी वॉरियर्स महानपुर की टीम ने धर्मकोट डेयरडेविल्स को चार विकेट से हराकर प्रतियोगिता के अगले दौर में प्रवेश कर लिया।
धर्मकोट की टीम ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया और निर्धारित 20 ओवर में छह विकेट गंवाकर 163 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी बनखंडी वॉरियर्स की टीम के बल्लेबाजों ने अच्छी बल्लेबाजी का प्रदर्शन करते हुए 19.1 ओवर में निर्धारित लक्ष्य को 6 विकेट गंवाकर पूरा कर लिया और चार विकेट से मैच जीत कर प्रतियोगिता के अगले दौर में जगह बना ली।
बनखंडी के संभव केरनी ने 49 गेंदों का सामना करते हुए 72 रन बनाए। मैच में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने के लिए उन्हें मैन ऑफ द मैच से सम्मानित किया गया। संवाद