संवाद न्यूज एजेंसी
बिलावर। ढेर लिंक सड़क पर रविवार मध्य रात्रि को हुए सड़क हादसे में बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया जिसे कठुआ रेफर कर दिया गया है। यह सड़क हादसा रविवार रात 12:30 बजे हुआ जब खेमराज (25) बाइक पर अपने गांव ढेर की तरफ जा रहा था तो अचानक बाइक अनियंत्रित होकर फिसल गई जिससे उसे गंभीर चोटें आईं। आसपास के लोगों ने युवक को बिलावर उप जिला अस्पताल पहुंचाया।प्राथमिक उपचार के बाद उसे गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज कठुआ रेफर कर दिया गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।