फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kathua News: सड़क हादसे में किशोर घायल, जीएमसी रेफर

Tue, 03 Mar 2026 02:23 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
विज्ञापन
विज्ञापन
बिलावर। सुराडा सड़क पर रविवार शाम को हुए सड़क हादसे में 11 वर्षीय किशोर गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे उपचार के लिए गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज कठुआ रेफर कर दिया गया। सड़क हादसा शाम 7:15 बजे के करीब पेश आया जब 11 वर्षीय मुल्क राज घर माल्ती की तरफ सड़क पर पैदल जा रहा था कि अचानक किसी अज्ञात मोटरसाइकिल सवार ने उसे टक्कर मार दी जिससे किशोर को गंभीर चोटें आईं। अंधेरे का फायदा उठाकर वारदात को अंजाम देने वाला अज्ञात मोटरसाइकिल सवार मौके से फरार हो गया। जब आसपास के लोगों को सड़क हादसे का पता चला तो कई लोग मौके पर पहुंचे और घायल हुए किशोर को बिलावर उप जिला अस्पताल ले आए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें