रामकोट। धार सड़क किनारे दुर्गा माता मंदिर दुर्गापुरी काह नगरोटा गुजरू में 6 मार्च से शिव महापुराण कथा का आयोजन होने जा रहा है। इस वर्ष भी श्री श्री विजय कृष्ण पराशर जी महाराज महापुराण कथा में कथावाचक के रूप में मंदिर परिसर में पहुंची संगत को प्रवचनों से निहाल करेंगे। आयोजक कमेटी के सदस्य मास्टर रमेश कुमार ने बताया कि कथा 6 मार्च 2026 से शुरू होकर 12 मार्च तक चलेगी। उन्होंने भागवत कथा को हर वर्ष की तरह सफल बनाने की अपील की। उन्होंने कहा कि कोई भी व्यक्ति अपनी श्रद्धा अनुसार कथा में योगदान दे सकता है। संवाद