फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kathua News: स्टोन क्रशर पर एसीबी की दबिश, रिकार्ड खंगाला, माल नापा

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कठुआ। जम्मू कश्मीर पंजाब की सरहद पर कीड़ियां में बुधवार को भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो की टीम ने अचानक दस्तक दी। कठुआ में एसीबी की दबिश से विभिन्न सरकारी कार्यालयों में हड़कंप मचा रहा। टीम कीड़ियां में चल रहे रावी स्टोन क्रशर पर पहुंची। यहां दस्तावेजों की जांच और पूछताछ की गई।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार विभिन्न विभागों की टीम भी इस दौरान इकाई परिसर में पहुंची और संबंधित रिकार्ड की जांच की गई। इस दौरान टीम ने इकाई परिसर में पड़े माल की भी पैमाइश की। कठुआ में स्टोन क्रशर पर दबिश के चलते क्षेत्र में चलने वाले स्टोन क्रॅशरों पर भी सन्नाटा पसरा रहा। शाम साढ़े छह बजे टीम जब्त रिकार्ड के साथ लौट गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें