फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kathua News: नकली उत्पादों पर नकेल कसेगी कीटनाशक लैब, कठुआ में ऊन की गुणवत्ता भी होगी तय

Thu, 26 Feb 2026 01:22 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


कठुआ। मंत्री डार ने सबसे पहले जिला कृषि विभाग परिसर में बुधवार को 4.71 करोड़ की लागत से तैयार आधुनिक कीटनाशक लैब का उद्घाटन किया। इस अत्याधुनिक लैब से किसानों को कीटनाशकों और उर्वरकों की गुणवत्ता की वैज्ञानिक जांच करवाने और फसलों की उत्पादकता बढ़ाने के साथ-साथ नकली या घटिया उत्पादों पर रोक लगाने में मदद मिलेगी।
इसके बाद उन्होंने जिला भेड़ पालन विभाग के परिसर में नाबार्ड के तहत 46 लाख की लागत से तैयार कॉमन फैसिलिटेशन वूल सेंटर का उद्घाटन किया। उन्होंने कहा कि यह केंद्र ऊन उत्पादकों और भेड़पालकों को ऊन की ग्रेडिंग, प्रसंस्करण और विपणन से संबंधित सुविधाएं प्रदान करेगा। इससे ऊन उत्पादकों को उनको उत्पादों के लिए बाजार से उचित मूल्य मिलेगा। इस दौरान उनके साथ डीसी कठुआ राजेश शर्मा, मुख्य कृषि अधिकारी जितेंद्र कुमार खजूरिया, मुख्य पशुपालन अधिकारी युगल किशोर, जिला भेड़ पालन अधिकारी रमेश मन्हास मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन



पंचायत चुनाव जल्द करवाने का दिया आश्वासन



कृषि उत्पादन, ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज के अलावा चुनाव विभाग के मंत्री का जिम्मा संभाल रहे जावेद अहमद डार ने पंचायत चुनाव जल्द करवाने का आश्वासन दिया है। उन्होंने कहा कि उनकी सरकार निचले स्तर पर लोकतांत्रिक प्रक्रिया को बहाल और मजबूत करने की हमेशा पक्षधर रही है। उन्होंने कहा कि पंचायतें लोकतंत्र की बुनियाद हैं और ग्रामीण विकास में उनकी अहम भूमिका है। उन्होंने कहा कि अभी तक स्टेट चुनाव अधिकारी की नियुक्ति में देरी के चलते चुनाव की प्रक्रिया रुकी हुई थी। अब राज्य चुनाव अधिकारी की नियुक्ति हो चुकी है। इसके बाद सभी तैयारियां कर पहले पंचायत और निकाय चुनाव और उसके बाद बीडीसी और डीडीसी के चुनाव करवाए जाएंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें