रामकोट में सेल्फी प्वाइंट का उद्घाटन करते विधायक सतीश शर्मासंवाद
- फोटो : samvad
रामकोट, नगरोटा गुजरू, थड़ाकलवाल, गुड़ा कल्याल, मांडली और बिलावर में किए स्थापित
- विधायक सतीश शर्मा ने किया उद्घाटन
संवाद न्यूज एजेंसी
कठुआ/बिलावर। धार सड़क केवल सामरिक ही नहीं बल्कि पर्यटन की दृष्टि से भी विकसित हो रही है। पर्यटन को प्रोत्साहित करने और स्थानीय आकर्षणों को निखारने के उद्देश्य से बिलावर उपमंडल के विभिन्न स्थानों पर छह सेल्फी प्वाइंट और एक व्यू प्वाइंट का उद्घाटन बुधवार को विधायक सतीश शर्मा ने किया।
यह सेल्फी प्वाइंट रामकोट, नगरोटा गुजरू, थड़ाकलवाल, गुड़ा कल्याल, मांडली और बिलावर में स्थापित किए गए हैं। एक सुंदर व्यू प्वाइंट का उद्घाटन फिंतर में हुआ। विधायक सतीश शर्मा ने कहा कि बिलावर क्षेत्र में अपार पर्यटन संभावनाएं हैं और यह क्षेत्र प्राकृतिक सौंदर्य से परिपूर्ण है। उन्होंने आश्वासन दिया कि पर्यटन को बढ़ावा देने और अधिक से अधिक पर्यटकों को आकर्षित करने के लिए हर संभव प्रयास किए जाएंगे जिससे स्थानीय आर्थिक विकास और रोजगार के अवसर भी बढ़ेंगे।
सीईओ बनी डुग्गन विकास प्राधिकरण ने कहा कि पर्यटन विभाग लगातार क्षेत्र को सुंदर बनाने और नए आकर्षण विकसित करने पर काम कर रहा है। उन्होंने जोर दिया कि इन परिसंपत्तियों की स्थिरता काफी हद तक स्थानीय जनता के सहयोग और उचित रखरखाव पर निर्भर करती है। एडीसी बिलावर विनय खोसला ने प्रशासनिक स्तर पर पूर्ण सहयोग का आश्वासन दिया। उद्घाटन समारोह में बड़ी संख्या में स्थानीय लोग उपस्थित रहे। उन्होंने कहा कि यह कदम बिलावर की प्राकृतिक सुंदरता को प्रदर्शित करने और पर्यटन को नई दिशा देने में महत्वपूर्ण साबित होगा। इस मौके पर लोक निर्माण विभाग के कार्यकारी अभियंता मोहम्मद कासिम भी मौजूद रहे।