कठुआ। पुलिस ने पशु तस्करों पर शिकंजा कसते हुए 13 मवेशियों को बचाया और एक वाहन को जब्त किया। थाना राजबाग की पुलिस टीम ने इंस्पेक्टर इंस्पेक्टर सुशील शर्मा के नेतृत्व में जम्मू पठानकोट नेशनल हाईवे पर राजबाग क्षेत्र में नाका जांच के दौरान एक संदिग्ध ट्रक (रजि. नंबर जेके13जे-0576) को रोककर तलाशी ली। इस दौरान वाहन में 13 मवेशी (11 गाय व 2 बैल) क्रूरता से लदे पाए गए। पुलिस ने सभी मवेशियों को मौके पर ही सुरक्षित किया और वाहन को जब्त कर लिया। इस संबंध में थाना राजबाग में बीएनएस की धारा 223, 11 पीसीए एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। संवाद