फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kathua News: फॉरेस्ट क्लीयरेंस न होने से शुरू नहीं हुआ पुंद से कलेरी सड़क का काम

विज्ञापन
विज्ञापन
बिलावर। डूगैन ब्लॉक के लोगों का शिष्टमंडल सोमवार को एडीसी बिलावर विनय खोसला से उनके कार्यालय में मिला। उनसे पुंद से कलेरी सड़क का काम शुरू करने की मांग की।
विज्ञापन

युवा कांग्रेस के प्रवक्ता गुलशन सिंह की अध्यक्षता में पहुंचे शिष्टमंडल में मौजूद लोगों ने एडीसी को बताया कि डूगैन ब्लॉक में प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत पुंद से कलेरी सड़क का निर्माण शुरू करवाया जाना था लेकिन फॉरेस्ट क्लीयरेंस न होने की वजह से सड़क का निर्माण कार्य शुरू नहीं हो पाया है।
लोगों ने कहा कि प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना की ओर से लगभग 4.500 किलोमीटर लंबी सड़क के निर्माण के लिए एस्टीमेट बनाकर भेज दिया गया है। सरकार की ओर से सड़क के निर्माण के लिए राशि जारी की जा चुकी है लेकिन सड़क का निर्माण कार्य आज तक शुरू नहीं हो पाया।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि सड़क का निर्माण होने से डूगैन ब्लॉक की 4000 से अधिक आबादी को फायदा मिलेगा और आजादी के 77 वर्षों बाद भी दूर दराज इलाके के लोगों को सड़क सुविधा उपलब्ध नहीं हो पाई है। लोगों ने कहा कि मौजूदा समय में क्षेत्र के लोग सड़क सुविधा से महरूम हैं और लोगों को पैदल आना-जाना पड़ता है।
उन्होंने अधिकारी को बताया कि फॉरेस्ट क्लीयरेंस के लिए स्थानीय लोग प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के अधिशासी अभियंता से मिले थे। डीएफओ बिलावर से भी स्थानीय लोगों ने फॉरेस्ट क्लीयरेंस की मांग की थी लेकिन कई महीने बीत जाने के बाद भी सड़क का निर्माण कार्य शुरू नहीं हो पाया।
लोगों ने एडीसी से मांग की कि जल्द से जल्द संबंधित विभागों को निर्देश देकर फॉरेस्ट क्लीयरेंस करवाई जाए। इससे दूर दराज क्षेत्र की 4000 से अधिक आबादी को सड़क सुविधा उपलब्ध हो सके।
एडीसी ने लोगों को आश्वासन दिया कि मामला संज्ञान में आ गया है। संबंधित विभाग को फॉरेस्ट क्लीयरेंस करने के लिए निर्देश दिए जाएंगे। शिष्टमंडल मे दीप कुमार, मुल्क राज, सुनील, मोहम्मद अमीन, बलबीर सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें