फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kathua News: ढके बिना निर्माण सामग्री ढो रहे ट्रैक्टर ट्राली और टिप्पर

Sat, 21 Feb 2026 01:49 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
विज्ञापन
सड़कों  पर  तिरपाल से ढके बगैर निर्माण सामग्री ढो रहे ट्रैक्टर ट्राली और टिप्पर चालक तेज रफ्तार
विज्ञापन
बिलावर। उपमंडल की सड़कों पर तिरपाल से ढंके बिना निर्माण सामग्री ढो रहे ट्रैक्टर ट्राली और टिप्पर चालक तेज रफ्तार से चलते हैं जिनकी वजह से लोगों को परेशान होना पड़ता है। सबसे अधिक परेशानियां सड़क पर पैदल चलने वाले राहगीरों और दोपहिया चालकों को उड़ने वाली धूल मिट्टी की वजह से उठानी पड़ती है।
विज्ञापन

भूपेंद्र कुमार, शिव शर्मा, नीलम, सुभाष चंद्र और मधु पाल ने बताया कि निर्माण सामग्री को ढके बिना सड़क पर वाहन चलाना सरकारी नियम की अवहेलना है और ट्रैक्टर और टिप्पर चालक नियमों की धज्जियां उड़ा रहे हैं। लोगों ने कहा कि बिना तिरपाल से ढके मिट्टी, बजरी और रेत ढो रहे वाहनों के पीछे दोपहिया वाहन लेकर चलना मुश्किल हो जाता है। लोगों ने मांग की है कि निर्माण सामग्री को ढके बगैर सड़कों पर दौड़ने वाले ट्रैक्टर और टिप्पर चालकों के खिलाफ कार्रवाई की जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें