फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kathua News: बिलावर को जिले के लिए भरेंगे हुंकार, सम्मेलन आज

Sat, 21 Feb 2026 01:39 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
विज्ञापन
विज्ञापन
बिलावर। बिलावर को जिले का दर्जा दिलाने के लिए शनिवार को जिला आंदोलन कमेटी बिलावर कस्बे में सम्मेलन करेगी। जिला आंदोलन कमेटी के संयोजक एडवोकेट हरिचंद जलमेरिया ने बताया कि 21 फरवरी को सुबह 11:00 बजे बिल्केश्वर महादेव मंदिर के समीप जिला आंदोलन कमेटी के सदस्य और स्थानीय लोग एकत्रित होंगे। यहां एक सम्मेलन से सरकार तक बिलावर को जिले का दर्जा दिलाने के लिए आवाज पहुंचाई जाएगी।उन्होंने बताया कि वर्ष 2006 में जिला आंदोलन कमेटी की स्थापना की गई थी जिसके बाद यह मांग कमेटी की ओर से लगातार उठाई जा रही है कि बिलावर को जल्द जिले का दर्जा दिलाया जाए लेकिन 20 वर्ष बीतने के बाद सरकार ने बिलावर को जिले का दर्जा नहीं दिलाया। उन्होंने बताया कि सम्मेलन के बाद जिला आंदोलन कमेटी के सदस्य बिलावर कस्बे में रोष रैली निकालेंगे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें