फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kathua News: सेना के स्वास्थ्य शिविर में 1012 लोगों ने करवाई जांच

Sat, 21 Feb 2026 01:50 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
विज्ञापन
सेना की ओर से गुज्जर चक में लगाए गए ​​​शिविर में जांच करवाते सीमावर्ती ग्रामीण विज्ञ​प्ति
विज्ञापन
आईबी के पास गुज्जर चक गांव में सेना ने लगाया स्वास्थ्य जांच शिविर, निशुल्क दवाएं वितरित
विज्ञापन

सेना के विशेषज्ञ डॉक्टरों ने दंत चिकित्सा से लेकर नेत्र जांच की
कठुआ। सीमावर्ती क्षेत्र के गुज्जर चक गांव में सेना ने ग्रामीणों के लिए स्वास्थ्य जांच शिविर आयोजित किया। कुल 1012 लोगों ने स्वास्थ्य जांच करवाई। सेना के विशेषज्ञ डॉक्टरों ने ग्रामीणों को दंत चिकित्सा, नेत्र जांच, सामान्य स्वास्थ्य परीक्षण जैसी सुविधाएं प्रदान कीं।
विज्ञापन

शिविर का आयोजन 23 पंजाब रेजीमेंट की ओर से किया गया जिसमें कमांडिंग अधिकारी कर्नल पंकज राठी विशेष रूप से मौजूद रहे। इस स्वास्थ्य शिविर में ग्रामीणों की भागीदारी देखने को मिली। साथ ही लोगों को निशुल्क दवाइयां वितरित की गईं। डॉक्टरों ने ग्रामीणों को केवल इलाज ही नहीं दिया बल्कि उन्हें स्वस्थ दिनचर्या और जीवनशैली अपनाने के लिए परामर्श दिया। खानपान, स्वच्छता और नियमित स्वास्थ्य जांच की महत्ता पर विशेष जोर दिया गया। शिविर में डॉक्टरों ने ग्रामीणों को मधुमेह (डायबिटीज) और उच्च रक्तचाप (हाई ब्लड प्रेशर) जैसी बीमारियों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। गांव के लोगों ने सेना का आभार जताया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें