फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kathua News: बिलावर में स्वास्थ्य कर्मियों ने दो घंटे तक दिया धरना

Sat, 21 Feb 2026 01:57 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
विज्ञापन
बिलावर में स्वास्थ्य कर्मियों ने अपनी मांग को लेकर दिया धरनासंवाद
विज्ञापन
बिलावर। जम्मू कश्मीर मेडिकल इंप्लाइज फेडरेशन के बैनर तले शुक्रवार को स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारी दो घंटे तक धरने पर बैठे रहे। बिलावर उप जिला अस्पताल परिसर में धरना दे रहे कर्मचारियों ने कहा कि 25 दिन पहले वित्त विभाग के निदेशक ने आदेश जारी कर स्वास्थ्य विभाग में सेवाएं दे रहे लैब टेक्नीशियन, ड्राइवर, सफाई, सेनेटरी इंस्पेक्टर और एमटीएस कर्मियों का ढाई दिन का वेतन रोकने के आदेश दिए थे।
विज्ञापन

फेडरेशन के प्रधान करतार सिंह ने कहा कि विभाग में सेवाएं दे रहे यह कर्मचारी दिन-रात बराबर सेवाएं दे रहे हैं और रोस्टर के अनुसार ड्राइवर, सफाई वाला, लैब टेक्नीशियन और अन्य कर्मचारी रात के समय में भी सेवाएं देते हैं। इसके बावजूद इन कर्मचारियों के ढाई दिन के वेतन में कटौती के आदेश सही नहीं हैं। कर्मचारियों ने सरकार से ढाई दिन के वेतन की कटौती के आदेश को जल्द से जल्द वापस लेने की मांग की है। स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारी ने कहा कि अगर सरकार ने मांग को पूरा नहीं किया तो जम्मू व कश्मीर मेडिकल इंप्लाइज फेडरेशन के बैनर तले विभाग के सभी कर्मचारी कामछोड़ हड़ताल पर चले जाएंगे। सुबह 10:00 बजे से शुरू हुआ धरना दोपहर 12:00 तक जारी रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें