रामकोट। राजकीय हायर सेकेंडरी स्कूल रामकोट में बुधवार को केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल की 121 बटालियन की ओर से एक दिवसीय चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। इसमें पीएचसी रामकोट से आए डॉक्टरों की टीम ने ग्रामीणों के स्वास्थ्य की जांच कर निशुल्क दवाएं उपलब्ध करवाईं। केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल की ओर से सिविक एक्शन प्रोग्राम के अंतर्गत यह शिविर आयोजित किया गया था। शिविर में रामकोट, मकवाल, गलक और अमुआला आदि गांवों के ग्रामीणों ने शिविर का लाभ उठाया। इस अवसर पर कमांडेंट अरविंद सिंह ने बताया कि केंद्रीय रिजर्व पुलिस पर लोगों की सुरक्षा के साथ उनके बेहतर स्वास्थ्य के प्रति ध्यान केंद्रित करना है।