फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kathua News: गांव बंजी पलाड़ा में राशन काउंटर खोलने को लेकर ग्रामीणों ने उठाई मांग

Thu, 19 Feb 2026 01:18 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
विज्ञापन
विज्ञापन
कठुआ। बसोहली उपमंडल के बंजी पलाड़ा और धार झेंखर गांववासियों ने गांव में राशन वितरण किए जाने की मांग की है। बुधवार को प्रभावित ग्रामीणों ने भाजपा मंडल अध्यक्ष बसोहली रजत सपोलिया के नेतृत्व में एडीसी बसोहली पंकज भगोत्रा से मुलाकात की और उनके गांव में राशन वितरण के लिए एक्सटेंशन काउंटर खोलने की मांग को लेकर ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने एडीसी को बताया कि वर्तमान में उन्हें राशन लेने के लिए लगभग 5 किलोमीटर दूर सननघाट जाना पड़ता है जिससे उन्हें काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है। इस समस्या के समाधान के लिए उन्होंने प्रशासन से गांव में ही काउंटर खोलने की मांग की। एडीसी पंकज बगोतरा ने ग्रामीणों को आश्वासन दिया कि वह तहसील सप्लाई अधिकारी को आवश्यक निर्देश देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें