फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kathua News: ट्रस्ट ने आर्मी कैंप डुग्गन में चलाया पौधरोपण अभियान

Wed, 18 Feb 2026 01:50 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
विज्ञापन
फ्रेंड्स चेरिटेबल ट्रस्ट ने डुग्गन आर्मी कैंप में पौधे रोपेविज्ञ​प्ति
विज्ञापन
कठुआ। फ्रेंड्स चैरिटेबल ट्रस्ट (एफसीटी) ने भारतीय सेना के सहयोग से आर्मी कैंप डुग्गन में वर्ष 2026 का दूसरा पौधरोपण अभियान शुरू किया। इस अवसर पर आर्मी कैंप के लेफ्टिनेंट कर्नल रवि सांवरिया मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। ग्रामीण बैंक के प्रबंधक विकास और जेसीओ राम मोती सिंह ने विशिष्ट अतिथि के रूप में कार्यक्रम में भाग लिया।
विज्ञापन

इस वर्ष की हरित पहल के तहत ट्रस्ट ने संकल्प लिया है कि प्रत्येक सदस्य एक पौधा लगाएगा जिससे पर्यावरणीय जिम्मेदारी और सतत विकास को बढ़ावा मिलेगा। इसके अलावा सेना द्वारा ट्रस्ट की ओर से उपलब्ध कराए गए 20 चिनार के पेड़ और 10 फलदार पौधे भी लगाए जाएंगे। कार्यक्रम में ट्रस्ट के बड़ी संख्या में सदस्य भारतीय सेना के जवानों के साथ उत्साहपूर्वक शामिल हुए और पौधरोपण अभियान को सफल बनाया। ट्रस्ट ने भारतीय सेना का उनके सहयोग और सक्रिय भागीदारी के लिए आभार जताया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें