फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kathua News: स्लीपर बस में सीट को लेकर भिड़े दो गुट, पांच घायल

Wed, 18 Feb 2026 01:54 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
विज्ञापन
विज्ञापन
बिलावर से दिल्ली जाने वाली स्लीपर बस में सीट को लेकर दो गुटों में झड़प
विज्ञापन

बिलावर। बिलावर से दिल्ली जाने वाली स्लीपर बस में सोमवार शाम को सीट को लेकर दो गुटों में झड़प हो गई। मामला इतना बढ़ गया कि हाथापाई में दोनों तरफ से पांच लोग घायल हो गए जिन्हें उपचार के लिए उपजिला अस्पताल बिलावर में भर्ती करवाया गया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार शाम पांच बजे के बाद बिलावर से दिल्ली की तरफ जाने वाली स्लीपर बस में सफर कर रहे दो मजदूरों के गुटों का सीट को लेकर विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों गुट एक दूसरे के साथ मारपीट पर उतारू हो गए। आपसी विवाद में तीन मजदूरों के सिर पर गंभीर चोटें आ गईं। वहीं दो अन्य भी घायल हुए। स्लीपर बस में बैठे लोगों ने इसकी जानकारी पुलिस को दी। पुलिस टीम मौके पर पहुंची और आपसी विवाद में घायल हुए सभी पांच लोगों को भिनी पुल से बिलावर उप जिला अस्पताल पहुंचाया। यहां पर घायल हुए मजदूरों का इलाज करवाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

थाना प्रभारी इंस्पेक्टर जाहिर मुश्ताक ने बताया कि इस संदर्भ में बिलावर पुलिस थाने में प्राथमिकी दर्ज कर ली है। घायलों की पहचान बब्बल सिंह और मुश्ताक अहमद निवासी सदरोता, संजय कुमार कठुआ और नेक राम निवासी धनु परोल बिलावर के अलावा संजय के रूप में हुई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें