फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kathua News: ज्येष्ठ मंगलवार को बिलावर के नाज में लगा भक्तों का तांता

Wed, 18 Feb 2026 01:58 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
विज्ञापन
विज्ञापन
बिलावर। फाल्गुन महीने के ज्येष्ठ मंगलवार को बिलावर के नाज स्थित हनुमान धाम में इलाके के भक्तों ने हनुमान शिला के पास पहुंचकर हनुमान का गुणगान किया। मंगलवार सुबह 6 बजे के बाद भक्त धाम में पहुंचना शुरू हो गए। यह क्रम दोपहर 12 बजे तक जारी रहा।
विज्ञापन

सुकराला, बिलावर, फिंतर, किशनपुर, देवल, फिंतर, भड्डू, पल्लन, परनाला, कोहग और मांडली इलाकों के भक्तों ने प्राचीन हनुमान शीला पर लड्डू, देसी घी के रोट और मौसमी फल चढ़ाकर भगवान बजरंगबली का गुणगान किया। स्थानीय अंकुश शर्मा, शिवकुमार, जितेंद्र कुमार और सुमित ने बताया कि ऐसी मान्यता है नाज में विराजमान भगवान हनुमान की शिला के दर्शन करने से हर मनोकामना पूरी होती है।
ज्येष्ठ मंगलवार के चलते सुकराला देवी मंदिर में अलग-अलग इलाकों की श्रद्धालुओं ने पहुंचकर मल माता का आशीर्वाद लिया। सुबह 5 बजे मंदिर के कपाट खुलते ही अलग-अलग इलाकों के लोगों का सुकराला गांव में पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया। इस अवसर पर श्रद्धालुओं ने कंजक पूजन किया और अपने परिवारों की सुख-समृद्धि के लिए कामना की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें