फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kathua News: डीसी इलेवन कठुआ ने डीसी इलेवन सांबा को दी 33 रन से मात

विज्ञापन
विज्ञापन
कठुआ। जिला स्पोर्ट्स स्टेडियम में डीसी इलेवन कठुआ और डीसी इलेवन सांबा के बीच क्रिकेट मुकाबला खेला गया। रविवार को खेले जाने वाले इस टी-20 मैत्री मुकाबले में डीसी इलेवन कठुआ ने डीसी इलेवन सांबा को हराया।
विज्ञापन

मुकाबले में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए डीसी इलेवन कठुआ ने निर्धारित 20 ओवरों में 7 विकेट पर 161 रन बनाए। इसमें टीम के स्टार बल्लेबाज अमित शर्मा ने 42 गेंदों में नौ चौकों की मदद से 56 रनों की शानदार पारी खेली। उनके साथ करुण ने 16 गेंदों में तेज 30 रन जोड़कर पारी को गति दी, जबकि जिमी ने 22 रन बनाए। पारी के अंतिम ओवर में अमित जसरोटिया ने नाबाद 26 रन जोड़कर स्कोर को चुनौतीपूर्ण बनाया।
लक्ष्य का पीछा करने उतरी डीसी इलेवन सांबा की टीम को डीसी इलेवन कठुआ की धारदार गेंदबाजी और चुस्त क्षेत्ररक्षण ने खुल कर खेलने का मौका नहीं दिया। एक के बाद एक होने वाले विकेट के पतन के कारण डीसी इलेवन सांबा की पूरी टीम 19.1 ओवर में 128 रन पर सिमट गई। इसमें टीम के रोबिन सिंह राजपूत ने सर्वाधिक 37 रन बनाए, सुरिंदर कुमार ने 24 रन जोड़े, लेकिन अन्य बल्लेबाजों की असफलता ने टीम को हार का सामना करने के लिए विवश कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें