कठुआ। श्रीलंका के कोलंबो में खेले गए टी20 वर्ल्ड कप क्रिकेट मुकाबले को लेकर क्रिकेट प्रेमियों में खुमार देखने को मिला। रविवार को सुबह से जहां महाशिवरात्रि पर्व की धूम देखने को मिली वहीं इस दौरान भारत और पाकिस्तान के बीच होने वाले मुकाबला ने शाम होते ही क्रिकेट प्रेमियों को स्क्रीन से चिपकने के लिए मजबूर कर दिया। जैसे ही भारतीय टीम ने शानदार जीत दर्ज की, वैसे ही पटाखों के साथ जीत का जश्न भी मनाया गया।
शहर के वार्ड नंबर 2 में मोबाइल पर मैच का आंखों देखा हाल देख रहे विनीत कुमार ने पहली पारी में भारत के 176 रन को जीत के लिए पर्याप्त बताया। उन्होंने कहा कि भारत पाकिस्तान के बीच होने वाला हर मुकाबला काफी हाई वोल्टेज होता है जिसका हर क्रिकेट प्रेमी इंतजार करता है। जीत के बाद रात साढ़े दस बजे के लगभग शहर में लगातार पटाखों से जश्न महसूस किया जा सकता था।